Edited By Shashikant Mishra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

ईडी ऑफिस पहुंची थी रिया

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रर्ती अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस पहुंची थी। ऐसी खबर आ रही है कि रिया जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वह ईडी के सवालों के सही जवाब नही दे रही हैं और उनका कहना है कि उन्हें डिटेल्स याद नही हैं। रिया से 5 साल का इनकम टैक्‍स र‍िटर्न द‍िखाने को कहा गया है।

जरूरी कागजात लेने गए थे शौविक चक्रवर्ती

शौविक चक्रवर्ती सुबह पहुंचने के दो घंटे बाद ईडी दफ्तर से बाहर न‍िकल गए थे। वह दोबारा ईडी दफ्तर पहुंचे। ईडी के अध‍िकारियों ने शौविक से कुछ दस्‍तावेज मांगे हैं। वह वही कागाजत लेने गए थे।

रिया से तीन चरणों में होगी पूछताछ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी रिया से 3 चरणों में पूछताछ करेगा और सवालों की लंबी लिस्ट तैयार है। ईडी ने सुशांत की पूर्व बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी को भी हाजिर होने कहा था। वह भी ईडी दफ्तर पहुंची थीं। जबकि सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को भी 8 अगस्त को बुलाया गया है।

रिया चक्रवर्ती के वकील ने मांगी थी मोहलत

इससे पहले रिया चक्रवर्ती के वकील ने बयान जारी कर मोहलत मांगी थी, लेकिन ईडी के सख्त रवैये के आगे उनकी नहीं चली। रिया के न पहुंचने की कंडिशन पर उन पर केस दर्ज किया जा सकता था। लिहाजा, उन्हें पहुंचना पड़ा।

मनी लॉन्ड्रिंग ऐंगल से हो रही जांच

बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने FIR में पैसों के हेरफेर की बात भी लिखी थी। रिया चक्रवर्ती की 2018-19 की इनकम लगभग 14 लाख है जबकि उनकी 2 बड़ी प्रॉपर्टीज नजर में आई हैं। ईडी को रिया पर शक है और मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से भी जांच होगी।

Sushant Death Probe: नहीं मिली मोहलत, Rhea Chakraborty पहुंचीं ईडी ऑफिसSushant Death Probe: नहीं मिली मोहलत, Rhea Chakraborty पहुंचीं ईडी ऑफिस



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here