इम्प्लाॅयज प्रोविडेंट फंड (EPFO) में कर्मचारी अपनी कमाई का कुछ हिस्सा योगदान करते हैं। जिससे मुश्किल वक्त में उन्हें पैसों की जरूरत जब पड़े तो इस फंड का लाभ उठा सकें। ईपीएफओ में योगदान की वजह से कई लाभ कर्मचारियों को मिलते हैं और इसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क देने की भी जरूरत नहीं पड़ती। ऐसी ही एक सुविधा है इम्प्लाॅयज डिपाॅजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI), आइए जानतें इससे जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातें 

1 जुलाई से बदल रहे हैं पैसे से जुड़े कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या होने वाला है बदलाव 

1- अगर किसी ईपीएफ मेंमबर की अचानक मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार के सदस्य/ नाॅमिनी को इस बीमा की वजह से 7 लाख रुपये एक मुश्त मिलते हैं। अगर कर्मचारी ने अपना नाॅमिनी तय नहीं किया है तो उसके बच्चे और पति-पत्नी पैसे को क्लेम कर सकते हैं। 

2- सीबीटी की मार्च 2020 में हुई बैठक में ईपीएफओ न्यासियों ने न्यूनतम 2.5 लाख रुपये का निश्चित लाभ उस मृतक कर्मचारी के परिवार के सदस्यों को देने की सिफारिश की, जिनका निधन सेवा के दौरान हो जाता है। 

3- इसके लिए कर्मचारी को अलग से बीमा खरीदने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप ईपीएफओ में योगदान कर रहे हैं यो आपको इस इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा। 

4- पैसा भी सीधे बैंक खाते में जाता है। इससे पूरी राशि एक साथ मिल जाती है। 

5- कर्मचारियों को इस इंश्योरेंस के लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होता है। वहीं, इम्प्लाॅयर 0.5% का योगदान करता है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here