मैनचेस्टर टी20: इंग्लैंड ने जीत से सीरीज में बनाई बढ़त
मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज के दूसरे टी20 में 5 विकेट से जीत दर्ज की। मेजबान टीम ने इस जीत से 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
मॉर्गन बने मैन ऑफ द मैच
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन (66) और डेविड मलान (54*) ने शानदार अर्धशतक जड़े और जीत में अहम भूमिका निभाई। मॉर्गन ने 33 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 44 रन का योगदान दिया।







