Edited By Tarun Vats | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

मैनचेस्टर

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में आज तीसरा दिन का खेल जारी है। फिलहाल ओली पोप और जोस बटलर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान की पहली पारी दूसरे दिन 326 रनों पर सिमटी। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके 4 विकेट 62 रन तक गिर गए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने 4 विकेट खोकर 92 रन बनाए। इसी स्कोर पर आज मैच शुरू हुआ। इंग्लैंड ने फिलहाल 5 विकेट पर 156 रन बनाए हैं। क्रिस वोक्स और विकेटकीपर जोस बटलर क्रीज पर हैं।

दिन का पहला विकेट- ओली पोप को नसीम शाह ने किया आउट

तीसरे दिन पाकिस्तान को पहली सफलता ओली पोप के रूप में मिली। उन्हें नसीम शाह ने 62 रनों के निजी स्कोर पर शादाब खान के हाथों कैच कराया। स्कोर- 127-5

शान मसूद का धांसू शतक, 24 सालों बाद हुआ ऐसाशान मसूद का धांसू शतक, 24 सालों बाद हुआ ऐसा

ऐसी रही पाकिस्तान की पहली पारी

पाकिस्तान ने पहली पारी में 326 रन बनाए। उसके लिए ओपनर शान मसूद ने 319 गेंदों में 18 चौके और दो छक्कों की मदद से सबसे अधिक 156 रन बनाए। उनके अलावा बाबर आजम ने 69 और शादाब खान ने 45 रन का योगदान दिया। इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट झटके। क्रिस वोक्स ने 2 विकेट लिए जबकि जेम्स एंडरसन और डोम बेस को 1-1 विकेट मिला।

पाक के इस बोलर ने स्टोक्स को यूं किया बोल्ड, खाता भी नहीं खोल सकेपाक के इस बोलर ने स्टोक्स को यूं किया बोल्ड, खाता भी नहीं खोल सके

कोविड-19 के ब्रेक के बाद पाक की पहली सीरीज

कोविड-19 के कारण दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियों को रोके जाने के बाद पाकिस्तान की यह पहली टेस्ट सीरीज है जबकि इंग्लैंड ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here