Edited By Tarun Vats | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
मैनचेस्टर
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल जारी है। मैच में पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और शान मसूद बल्लेबाजी कर रहे हैं। उसने 19 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं।
बाबार आजम नहीं खोल सके खाता
पाकिस्तान को दूसरा झटका बाबर आजम (0) के रूप लगा। उन्हें 19वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस वोक्स ने आउट किया। स्कोर 43/2
जोफ्रा आर्चर ने दिया पहला झटका, स्कोर 36/1
शान मसूद के साथ ओपनिंग करने उतरे आबिद अली 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। स्कोर 36/1
टॉस और टीम
कोरोना वायरस के कारण खेलों पर लगे ब्रेक के बाद पाकिस्तान टीम की यह पहली टेस्ट सीरीज है। वहीं, इंग्लैंड ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी मेजबानी में टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें जीत भी दर्ज की। इंग्लैंड ने पिछले हफ्ते इसी मैदान पर वेस्टइंडीज को 269 रन से हराकर तीसरा टेस्ट और सीरीज 2-1 से जीती थी। बेन स्टोक्स चोट से पूरी तरह से नहीं उबरे हैं और एक बार फिर विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है।
स्टोक्स फिर बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस के दौरान कहा, ‘बेन शत प्रतिशत फिट नहीं है और हम जोखिम नहीं उठाना चाहते लेकिन उसके रन बहुमूल्य हैं।’ फरवरी के बाद पहला टेस्ट खेल रही पाकिस्तान की टीम ने तीन गेंदबाजों के अलावा यासिर शाह और ऑलराउंडर शादाब खान के रूप में दो लेग स्पिनरों को उतारा है।
प्लेइंग-XI:
इंग्लैंड- रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जो रूट (कप्तान), जोस बटलर (wk), बेन स्टोक्स, ओली पोप, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स,
पाकिस्तान- शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, शादाब खान, मोहम्मद रिजवान (wk), यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह







