डॉमिनिक सिब्ली (नाबाद 56) और जोस बटलर (46) की पांचवें विकेट के लिए 75 रन की अटूट साझेदारी की मदद से इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को श्रीलंका को छह विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। चौथी पारी में जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 89 रन पर चौथा विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन स्पिनरों की मददगार पिच पर सिब्ली और अनुभवी बटलर की जोड़ी ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। सिब्ली इससे पहले तीन पारियों में सिर्फ छह रन बना सके थे लेकिन उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल फॉर्म में वापसी की।

पहली पारी में सात विकेट लेने वाले लेसिथ एम्बुलडेनिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की उम्मीदें कायम कीं लेकिन उन्हें दूसरे गेंदबाजों का बेहतर साथ नहीं मिला। इंग्लैंड ने जॉक क्राउली (13) का विकेट जल्दी गंवा दिया। चाय के ब्रेक के बाद जॉनी बेयरस्टो(29), कप्तान जो रूट (11) और डैन लौरेंस (02) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड ने इससे पहले श्रीलंका में पिछले पांच टेस्ट मैच जीते हैं। उसने इसी मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच सात विकेट से जीता था। श्रीलंका ने हालांकि अपने 381 रन के जवाब में इंग्लैंड को 344 रन पर आउट करके पहली पारी में 37 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी लेकिन उसकी टीम दूसरी पारी में केवल 126 रन पर सिमट गई।

देखें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल-

टीम M W L D Series PT % PCT
भारत 13 9 3 1 5 430 71.7%
न्यूजीलैंड 11 7 4 0 5 420 70.2%
ऑस्ट्रेलिया 14 8 4 2 4 332 69.2%
इंग्लैंड 17 10 4 3 4 412 68.7%
दक्षिण अफ्रीका 9 3 6 0 3 144 40.0%
पाकिस्तान 10 2 5 3 4.5 166 30.7%
श्रीलंका 8 1 6 1 4 80 16.7%
वेस्टइंडीज 7 1 6 0 3 40 11.1%
बांग्लादेश 3 0 3 0 2 0 0.000

BCCI ने टीम इंडिया को AUS में सीरीज जीतने पर दिया भारी भरकम बोनस

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स का क्या सिस्टम है-
दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट सिस्टम के मुताबिक दो मैचों की सीरीज में जीतने पर 60 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 30 प्वॉइंट्स और ड्रॉ के 20 प्वॉइंट्स मिलेंगे, जबकि हारने पर एक भी प्वॉइंट नहीं होगा। कितने भी मैचों की सीरीज हो हारने वाली टीम को कोई प्वॉइंट नहीं मिलेगा। वहीं तीन मैचों की सीरीज में जीतने पर 40 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 20 प्वॉइंट्स और ड्रॉ होने पर 13 प्वॉइंट्स होंगे।

चार मैचों की सीरीज में जीतने वाली टीम को 30 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 15 प्वॉइंट्स और मैच ड्रॉ होने पर 10 प्वॉइंट्स होंगे। जबकि पांच मैचों की सीरीज में जीतने पर 24 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 12 प्वॉइंट्स और ड्रॉ होने पर आठ प्वॉइंट्स होंगे। (टाई और ड्रॉ होने पर दोनों टीमों के एक जैसे प्वॉइंट्स मिलेंगे।)



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here