पिता के निधन का शोक मना रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर रहने का फैसला किया है जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के कार्यभार प्रबंधन के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं किया गया। स्टोक्स और आर्चर की अगले साल फरवरी में भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए वापसी लगभग तय है।
टेस्ट सीरीज से पहले अनिल कुंबले ने किया भारतीय टीम को सावधान, जानें क्या कुछ बोले पूर्व भारतीय कोच
इंग्लैड की टीम दो जनवरी को श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी, जहां गॉल स्टेडियम में उसे 14 से 18 जनवरी तक पहला और 22 से 26 जनवरी तक दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। कोविड-19 महामारी के कारण इस सीरीज का आयोजन जैव सुरक्षित माहौल में होगा जहां स्टेडियम में भी दर्शको कों अनुमति नहीं होगी।
टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की वापसी हुई है जबकि जोस बटलर और बेन फॉक्स के रूप में दो और विकेटकीपर पहले से टीम में है। टीम में एसेक्स के युवा डैन लॉरेंस इकलौते नए खिलाड़ी है। उन्हें प्रथम श्रेणी के 74 मैचों का अनुभव है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, जैक क्राउली, सैम कुरैन, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डोम सिबली, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।







