ईपीएफ सदस्य अब महामारी के दौरान वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे COVID-19 एडवांस का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत आप कितनी राशि निकाल सकते हैं? क्लेम ऑफलाइन होगा या ऑनलाइन? मोबाइल से भी क्लेम हो सकता है या नहीं? ऐसे कई प्रश्न आपके मन में भी होंगे। आइए इन प्रश्नों का जवाब जानें, जिन्हें EPFO ने अपनी वेबसाइट पर दिया है…

कोविड-19 से लड़ने के लिए इस नए उपबंध के अंतर्गत मैं अपने EPF खाते से कितनी राशि निकाल सकता / सकती हूं और क्या मुझे इस राशि को वापस करना होगा ?

आप अपने तीन माह के मूल वेतन और मंहगाइ भत्ते अथवा अपने EPF खाते में जमा राशि के 75% तक, जो भी कम हो, नॉन-रिफंडेबल राशि निकाल सकते हैं। EPF खाते में जमा राशि में, कर्मचारी का भाग, नियोक्ता का भाग तथा उस पर ब्याज की राशि शामिल है । चूंकि यह नॉन-रिफंडेबल है इसलिए इस राशि को वापस नहीं करना होगा 

मैं यह राशि कैसे क्लेम कर सकता / सकती हूँ ? क्या मुझे इपीएफओ कार्यालय में क्लेम फॉर्म देना होगा?

उत्तर: अगर आपका यूएएन, आधार एवं बैंक खाते के केवाइसी के साथ सत्यापित है और आपका मोबाइल नंबर आपके यूएएन के साथ सीड किया गया है तो आप अन्य सभी प्रकार के एडवांस की तरह, यह एडवांस क्लेम भी ऑनलाइन फाइल कर सकते हैं ।

मैं ऑनलाइन क्लेम कहां और कैसे फाइल कर सकता / सकती हूं? 

उत्तर: www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर “COVID-19” टैब के अंतर्गत ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में, ऑनलाइन एडवांस क्लेम फाइल करने से संबंधित अनुदेश दिए गए हैं। . यह प्रक्रिया नीचे दी गइ है : 

  • यूनिफाइड पोर्टल के सदस्य इंटरफ़ेस में लॉग-इन करें https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface 
  • ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं >> क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी) 
  • अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और सत्यापित करें 
  • “Proceed for Online Claim” पर क्लिक करें
  • ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31) 
  •  ड्रॉप डाउन से purpose के रूप में “Outbreak of pandemic (COVID-19)” को चुनें
  •  अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें 
  •  “Get Aadhaar OTP” पर क्लिक करें (झ) आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
  •  क्लेम फाइल हो गया है
     

क्या मैं अपने मोबाइल फोन से क्लेम फाइल कर सकता / सकती हूँ ?

उत्तर: जी हाँ, आप अपने मोबाइल फोन से इस प्रकार क्लेम फाइल कर सकते हैं

i) (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface ) पर लॉग-इन करें और क्लेम फाइल करने से संबंधित प्रश्न 9 के अंतर्गत ए से जे के अनुसार क्लेम फाइल करें

अथवा

ii) क्लेम फाइल करने के लिए, उमंग मोबाइल ऐप (नए युग के अनुरूप एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन) के माध्यम से Home> EPFO> Employee Centric Services> Raise Claim> अपने यूएएन तथा यूएएन के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से लॉग-इन करें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here