ईपीएफओ द्वाराहर प्रोविडेंट फंड खाताधारक को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएन) दिया जाता है। यह ईपीएफ खाते के साथ तो लिंक होता ही है, इसमें कर्मचारी के बैंक खाते की डिटेल भी जोड़ी जाती हैं। अगर अगर आपके UAN के साथ गलत बैंक खाता लिंक हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे घर बैठे ऑनलाइन UAN में बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। ईउफओ ने आज ट्वीट कर यह तरीका बताया है। बता दें बता दें कर्मचारी भविष्य निधि का कहना है कि अगर UAN के साथ गलत बैंक खाता संख्या या IFSC लिंक हो जाते हैं तो भविष्य में अगर आप पीएफ की राशि निकालना चाहते हैं तो मुश्किल हो सकती है।

 

सबसे पहले EPFO के पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं और यहां UAN व पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। अब ‘मैनेज’ टैब पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक ड्रॉप डाउन मेन्यू आएगा। इस मेन्यू में KYC सिलेक्ट करें। इसके बाद अब बैंक सिलेक्ट करें और खाता संख्या, नाम व IFSC भरें और सेव पर क्लिक करें। इसके बाद आपके द्वारा दी गई नई जानकारी एंप्लॉयर द्वारा अप्रूव होने के बाद आपकी अपडेटेड बैंक डिटेल्स अप्रूव्ड KYC सेक्शन में दिखने लगेगी।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here