कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वित्त वर्ष 2019-20 के लिए करीब छह करोड़ अंशधारकों के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों में दिसंबर के अंत तक एकमुश्त 8.5 प्रतिशत का ब्याज डालेगा। इससे पहले सितंबर में श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अगुवाई में हुई न्यासियों की बैठक में ईपीएफओ ने ब्याज को 8.15 प्रतिशत और 0.35 प्रतिशत की दो किस्तों में डालने का फैसला किया था।
एक उच्चपदस्थ सूत्र ने कहा कि श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को 2019-20 के लिए ईपीएफ में एक बार में 8.5 प्रतिशत का ब्याज डालने का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव इसी महीने भेजा गया है। सूत्र ने कहा कि इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय की मंजूरी कुछ दिन में मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अंशधारकों के खातों में ब्याज इसी महीने डाला जाएगा।
आइए जानते हैं एक एसएमएस के जरिये कैसे जान सकते हैं पीएफ का बैलेंस..
एसएमएस के जरिए पता कर सकते हैं बैलेंस
1 अगर आपका यूएएन नंबर ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है तो आपके पीएफ के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO
2 अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO
3 ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपनी पासबुक पर बैलेंस चेक कर सकते हैं। पासबुक देखने के लिए यूएन नंबर होना जरूरी है।
क्या होता है यूएएन नंबर– ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है।







