अक्सर जब हम एक संस्थान से दूसरे संस्थान में जाते हैं तो ईपीएफ ट्रांसफर करने की जरूरत पड़ी है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि ईपीएफओ पोर्टल पर आपका पिछली कंपनी से एक्जिट होना। पहले इसके लिए पुरानी कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से रिक्वेस्ट करनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कर्मचारी भी अपनी नौकरी छोड़ने की तिथि को अपडेट कर सकते हैं।
स्टेप-1: सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाएं और यूएएन-पासवर्ड के साथ लॉग-इन करें।
स्टेप-2: यहां Manage पर जाएं और Mark Exit पर क्लिक करें।
स्टेप-3: ड्रॉप डाउन के साथ Select Employment से PF Account Number को चुनें
स्टेप-3: यहां Date of Exit और Reason of Exit दर्ज करें और Update पर क्लिक करें।
स्टेप-4: Request OTP पर क्लिक करें और आध्धर से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर जो OTP मिले, उसे दर्ज कर Ok बटन दबाएं। इसके बाद आपका Date of Exit सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: ईपीएफ अकाउंट में ऐसे अपडेट करें बैंक अकाउंट डीटेल्स
अगर आप एक पीएफ खाते से दूसरे में अपना पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना EPF ट्रांसफर कर सकते हैं। इस बीच करोड़ों खाताधारकों के लिए एक खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन वित्त वर्ष 2019-20 के लिए करीब छह करोड़ अंशधारकों के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों में आज यानी 31 दिसंबर तक एकमुश्त 8.5 फीसद ब्याज डालेगा। एक उच्चपदस्थ सूत्र ने यह जानकारी दी है।
पैसा ट्रांसफर करने के लिए करें ये काम
- स्टेप -1: Unified Member Portal पर जाएं और यहां यएएन और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
- स्टेप-2: Online Serrvice पर जाएं और Online Member-One EPF Account (Transfer Request) पर क्लिक करें
- स्टेप-3:वर्तमान रोजगार से संबंधित Personal Information और PF Account को वेरेीफाई करें
- स्टेप-4 Get Details पर क्लिक करें। आपको पिछली कंपनी के पीएफ खाते का विवरण दिखाई देगा।
- स्टेप-5:फार्म के वेरिफिकेशन के लिए पिछले या वर्तमान नियोक्ता को चुनें
- स्टेप-6:UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए Get OTP पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक करें
बता दें ओटीपी डालने के बाद आपकी कंपनी को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर प्रोसेस का रिक्वेस्ट चला जाएगा। तीन दिन में यह काम पूरा होगा, पहले कंपनी पैसे ट्रांसफर करेगी फिर ईपीएफओ का फील्ड ऑफिसर इसे वेरिफाई करेगा। अधिकारी के वेरिफिकेशन के बाद आपका पैसा ट्रांसफर होगा। ट्रांसफर रिक्वेस्ट पूरी हुई या नहीं इसके लिए आप ट्रैक क्लेम स्टेटस पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। ऑफलाइन ट्रांसफर के लिए आपको फॉर्म 13 भरकर अपनी पुरानी या नई कंपनी को देना होगा
पैसा ट्रांसफर करते समय इस बात का रखें ध्यान
अगर आप पीएफ से पैसा ट्रांसफर करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले खाताधारक के पास यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिवेट करना होगा। इसके अलावा खाताधारक के बैंक खाते का नंबर, आधार नंबर और बाकी की सारी डिटेल सही और उचित होनी चाहिए।
क्या होता है यूएएन नंबर– ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है।







