कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के छह करोड़ से अधिक सदस्यों को वित्त वर्ष 2019-20 के ब्याज को दो किस्तों में देगा। ईपीएफओ को 8.50 फीसदी की दर से पीएफ पर ब्याज देना है और वह पहले किस्त के तहत 8.15 फीसदी का ब्याज देगा। दिसंबर तक 0.35 फीसदी का भुगतान करेगा। ऐसे में ब्याज की पहली किश्त जल्द ही आपके पीएफ खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसे आप ऑनलाइन पासबुक चेक कर सकते हैं कि पीएफ का ब्याज आपके खाते में आया या नहीं।

ऐसे जान सकते हैं ऑनलाइन पासबुक से अपना बैलेंस..
1 ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करें। epfindia.gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें
2 ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर आ जाएंगे।
3 यहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा।
4 सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।
5 यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा। 

उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं बैलेंस 
– अपना उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें।
– आपको एक अन्य पेज पर इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस (employee-centric services) पर क्लिक करना होगा।
– यहां व्यू पासबुक पर क्लिक करें। अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (ओटीपी) नंबर भरें। ओटीपी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। 
– पैन-आधार कार्ड से नियमों में हो गया है अहम बदलाव, अब यहां भी देना होगा Aadhar Card

डेबिट कार्ड से खरीदारी कर ईएमआई के जरिये कर सकते हैं भुगतान, त्योहारों के लिए बैंक दे रहें हैं ऑफर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here