कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जारी होने वाली पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की कल आखिरी तारीख है। ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणपत्र देने की समयसीमा 28 फरवरी  2021 तक बढ़ा दी थी। जीवन प्रमाणपत्र जम नहीं करने पर पेंशनधारकों को परेशानी हो सकती है क्योंकि ऐसा नहीं करने पर 1 मार्च के बाद उनके खातों में पेंशन जमा नहीं होगी। अभी तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी से आगे नहीं बढ़ाई गई है।

कोरोना महामारी के कारण बढ़ी तारीख
कोरोना महामारी के चलते ईपीएफओ ने जीवन प्रमाण पत्र से जुड़े नियमों में अक्टूबर 2020 में मामूली बदलाव किया। नई गाइडलाइन जारी करते हुए विभाग ने एक नवंबर को जीवन प्रमाण पत्र देने की अनिवार्यता खत्म कर दी। अधिकारियों के मुताबिक अब पिछले जीवन प्रमाण पत्र की जारी तारीख से उसकी वैधता एक साल की रहेगी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि बैंकों में भीड़ न लगे।
 
अब नहीं बढ़ी तारीख
कोरोना महामारी के चलते पहले ही विभाग ने प्रमाण पत्र देने के लिए एक नवंबर से 28 फरवरी तक का समय दिया था।  बीते दिनों पेंशनर्स एसोसिएशन समयीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन ने इसकी समयसीमा अभी तक नहीं बढ़ाई गई है।

जीवन प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने होंगे बैंक के चक्कर, घर आएंगे कर्मचारी

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here