EPFO News Alert: ईपीएफओ निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट है। अब घर बैठे ही फाइल कर सकते हैं ई-नाॅमिनेशन। इससे जहां निवेशक को ऑफिस के चक्कर लगाने से छुट्टी मिलेगी। वहीं, निवेशक की मृत्यु पर नाॅमिनी को पेंशन, फंड और इंश्योरेंस का लाभ आसानी से मिल जाएगा। हाल ही में ईपीएफओ ने अपने ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी साझा की थी। 

EPFO अपने निवेशकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए EPF (Employees Provident Fund) या EPS (Employees Provident Scheme) अकाउंट में अपना नाॅमिनी घर बैठे ही जोड़ सकते हैं। लोगों को इसके लिए अतिरिक्त भागदौड़ ना करना पड़े, इसलिए यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना नाॅमिनी ऑनलाइन जोड़ सकते हैं। 

LPG सिलेंडर के दाम मोदी सरकार के आने बाद कितने बढ़े? देखें 1 जनवरी 2014 से अगस्त 2021 तक की प्राइस लिस्ट

स्टेप स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा प्रोसेस

EPFO वेबसाइट पर लाॅगइन करें। उसके बाद सर्विस पर क्लिक करें, फिर Employees ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद Member UAN/Online Service पर क्लिक करें। 

UAN और पासवर्ड के साथ लाॅगइन करें। 

मैनेज टैब पर क्लिक करने के बाद E- Nomination सिलेक्ट करें। 

Provide Details टैब पर जाएं और पूरी जानकारी दें और Save कर दें। 

फैमली से जुड़ी डीटेल्स के लिए Yes पर क्लिक करें। 

अपना फैमिली डीटेल्स लिखें। (एक से ज्यादा नाॅमिनी भी जोड़ा जा सकता है।) 

Nomination Details पर क्लिक करके लिखें कितने प्रतिशत शेयर का हकदार होंगे। 

इसके बाद E-Sign पर क्लिक करें। आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा। प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका नाॅमिनी खाते से EPF/EPS जुड़ जाएगा। 

आयकर फॉर्म में ब्याज/लाभांश की जानकारी भरनी होगी, अभी 16 तरह के लेनदेन पर नजर रख रहा है इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here