कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमित व्यक्तियों (आईपी) को एक अप्रैल से सभी 735 जिलों में ईएसआईसी योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। फिलहाल ईएसआईसी के आईपी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं 387 जिलों में पूर्ण रूप से और 187 जिलों में आंशिक रूप से उपलब्ध हैं। 161 जिलें ऐसे हैं जहां ये सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएमजेएवाई) के तहत स्वास्थ्य सेवाएं कराई जाती हैं उपलब्ध
ईएसआईसी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएमजेएवाई) के तहत पैनल में आने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के जरिये स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस बारे में करार पर कछ महीने पहले करार हुआ था।
हेल्थ इंश्योरेंस पाॅलिसी खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, होगा फायदा
एक अप्रैल, 2021 से देश के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध
ईएसआईसी की स्थायी समिति के सदस्य एस पी तिवारी ने कहा, ”स्थायी समिति की बुधवार को हुई बैठक में एक व्यवस्था के क्रियान्वयन के लिए बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत एबीपीएमजेएकवाई के पैनल में आने वाले अस्पताल आईपी को एक अप्रैल, 2021 से देश के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।







