Euro Cup Final: यूरो कप 2020 के फाइनल मुकाबले में इटली ने इंग्लैंड को हरा दिया. फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा, लेकिन अंत में इटली की जीत हुई. दोनों ही टीमों ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अंत में पेनाल्टी शूटआउट में इटली ने बाज़ी मार ली.
इंग्लैंड का सपना टूटा
इंग्लैंड की टीम पिछले 55 साल से फुटबॉल का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत सकी थी. ऐसे में आज वो खिताबी जीत का अपना सुखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरी थी, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में इटली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और इंग्लैंड का खिताब जीतने का सपना टूट गया.







