पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 17 अप्रैल को वोटिंग होने जा रही है. पांचवें दौर के लिए चुनाव-प्रचार बुधवार को थम हो गया. बंगाल में चुनाव में लड़ रही सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच, लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के सियासी मैदान को जीतने उतरीं राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव पर अपनी रणनीतियों को लेकर पहली बार एबीपी न्यूज पर लाइव हैं.
इस दौरान उनसे चुनाव की रणनीति, विपक्षी दलों की तरफ से उनकी सरकार के ऊपर लगाए गए आरोपों समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनसे सवाल-जवाब किया किए जा रहे हैं.
Live Updates here:
– राज्य में कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जिस तरह के कोविड मरीजों की संख्या देश में बढ़ रही है यह चिंताजनक विषय है. उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं है कि क्या-क्या हुआ है.
-बंगाल में महाराष्ट्र और गुजरात से आए हुए लोगों के चलते कोरोना फैला है.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पहले चरण के तहत राज्य के पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल वोटिंग हुई. अब पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल, छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा.







