पीएम किसान सम्मान निधि से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना तक के बारे में तो अधिकतर लोग जानते हैं पर सोशल मीडिया पर पीएम के नाम पर बहुत सारी फर्जी योजनाएं चल रही हैं, जिनके झांसे में आकर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। आज-कल ऐसी ही एक योजना चल रही है, ‘प्रधानमंत्री योजना लोन’। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 1 – 2 लाख रुपये लोन देने का दावा किया जा रहा है। और इसके लिए बकायदा pradhanmantriyojanaloan.com नाम से वेबसाइट भी बनाई गई है। अगर आपके पास भी इससे संबंधित कोई मैसेज आता है तो सावधान हो जाएं। PIBFactcheck:-में यह वेबसाइट फर्जी मिली है। केंद्र सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री योजना लोन’ जैसी कोई वेबसाइट नहीं चलाई जा रही है।

 

बता दें इससे पहले एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास योजना’ के तहत सभी लोगों के खाते में 1 लाख रुपए की धनराशि जमा कर रही है। अगर आपके पास भी ऐसा संदेश आया है तो सावधान हो जाइए। इससे संबंधित लिंक को मत खोलें और अगर आधार, पैन, बैंक खाता, ओटीपी जैसी कोई भी जानकारी न दें। यह एक फेक मैजेज है। पीआईबी के फैक्ट चेक में यह दावा भी फर्जी पाया गया था।

पीआईबी भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी है। पीआईबी ने कहा है कि यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी किसी योजना से संबंधित कोई घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Fact Check: फर्जी हैं ‘मोदी सरकार’ की ये छह योजनाएं

ऐसी किसी भ्रामक खबर की यहां करें शिकायत

सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी व्यक्ति PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकता है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here