सोशल मीडिया पर आजकल फर्जी योजनाओं के नाम पर लोगों से ठगी का धंधा काफी तेजी से फलफुल रहा है। पिछले कई दिनों से Whatsapp पर वायरल एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए Budget 2021 के अनुसार इस महाशिवरात्रि पर मोदी सरकार बेरोजगारों  को घर बैठे प्रीतिदिन 1000 से 2000 कमाने का मौका दे रही है। जब इस दावे की सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो यह दावा फर्जी निकला।  PIB Fact Check ने ट्वीट कर लोगों को अगाह करते हुए कहा है कि भारत सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

 

पीआईबी भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी है। पीआईबी ने कहा है कि यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी किसी योजना से संबंधित कोई घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Fact Check: फर्जी हैं ‘मोदी सरकार’ की ये छह योजनाएं

ऐसी किसी भ्रामक खबर की यहां करें शिकायत

सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी व्यक्ति PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकता है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here