कृषि मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद किसानों ने भी कहा कि वे सरकार से हर वक्त बातचीत करने को तैयार हैं. इसके साथ ही किसानों ने अपनी अगली रणनीति का ऐलान किया. किसानों ने कहा कि अब देश में रेलवे ट्रैक को भी बंद किया जाएगा और 12 दिसंबर को देशभर के टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे.







