आंदोलन से अनशत तक किसानों के आंदोलन का आज 18वां दिन है. जहां लाख दुश्वारियों के बीच भी अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. किसान सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और अभी तक इसे लेकर उनकी सरकार से जो बातचीत हुई है. वो बेनतीजा रही है. इस बीच किसानों ने शनिवार को जहां कई जगहों पर टोल प्लाजा फ्री किया तो वहीं अब कल सुबह 8 बजे से भूख हड़ताल यानि की अनशन का ऐलान भी कर दिया है.







