Sat, 28 Nov 2020 09:18 AM

पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं किसान

पंजाबः कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।

 

Sat, 28 Nov 2020 08:39 AM

हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा: प्रदर्शनकारी किसान

बुराड़ी के निरंकारी प्रदर्शन स्थल पर एक किसान ने कहा कि हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा। जब तक कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है। हम इस लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। 

Sat, 28 Nov 2020 08:36 AM

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा, हम सड़कों पर ही रहेंगे

दिल्लीः दिल्ली पुलिस के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने के बावजूद प्रदर्शनकारी किसान अभी भी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम सड़कों पर ही रहेंगे

Sat, 28 Nov 2020 08:35 AM

सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करते किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर(दिल्ली-हरियाणा) पर विरोध प्रदर्शन करते किसान

Sat, 28 Nov 2020 08:32 AM

ट्रेनें रद्द की गई

दिनभर दिल्ली के बॉडरों व जगह-जगह जाम लगा। वहीं, अमृतसर से सहरसा के बीच की दो ट्रेन 29 व 30 नवंबर को रद्द कर दी गई। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को अपने गंतव्य से पहले पंजाब के अलग-अलग स्टेशनों पर समाप्त किया

Sat, 28 Nov 2020 08:31 AM

दिन भर धरपकड़

दिल्ली पुलिस शुक्रवार को सुबह से प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ में लगी रही। नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता समेत 67 लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि दोपहर बाद ही पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को छोड़ दिया। सिंघु बार्डर पर तनाव बढ़ने के साथ ही दिल्ली में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी। इस बीच सुरक्षाकर्मियों से बचते हुए प्रधानमंत्री निवास के पास आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रांत के संयोजक जरनैल सिंह पार्टी के विधायकों के साथ प्रदर्शन करने पहुंच गए। हालांकि प्रधानमंत्री आवास से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में जरनैल सिंह के अलावा पंजाब से पार्टी के नौ विधायक भी थे। इसके अलावा जंतर मंतर के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोपहर तक पुलिस ने 67 लोगों को हिरासत में लेकर अलग अलग थानों में रखा था। फिर दोपहर बाद उन्हें प्रदर्शन न करने की हिदायत के साथ रिहा कर दिया गया। हालांकि दोपहर बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश करने एवं धरने के लिए निरंकारी मैदान पर जगह देने का निर्णय ले लिया। इसके बाद धरपकड़ बंद हो गई और पूरा जोर हरियाणा से सटे सीमा पर रहा।

Sat, 28 Nov 2020 08:31 AM

निरंकारी मैदान तैयार

किसान आंदोलन के लिए निरंकारी मैदान पर तैयारियां युद्धस्तर पर की गई हैं। प्रशासन ने काफी हद तक प्रदर्शनकारियों के नेता की मांग के अनुसार मैदान पर जरूरी सुविधाएं जुटा भी ली गई हैं। डीसीपी विजयंता आर्या एवं जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ किसान संगठन के नेताओं ने शुक्रवार दोपहर को मैदान का दौरा किया। फिर यहां की तैयारियों को देखने के बाद जंतर मंतर की जगह निरंकारी मैदान पर प्रदर्शन के लिए तैयार हुए। इसके साथ ही मैदान पर सफाई कराई गई और फिर मच्छरों से निपटने के लिए फागिंग की गई। वहीं, नगर निगम द्वारा प्रकाश की व्यवस्था, पानी के टैंकर और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की गई। कुछ संख्या में प्रदर्शनकारी देर शाम तक पहुंचने शुरू हो गये थे। दिल्ली पुलिस ने एहतियातन मैदान के चारों तरफ भारी संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात किए हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here