अगर आप एफडी खुलवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एचडीएफसी बैंक ने एक दिसंबर से एफडी की दरों में बदलाव किया है। पुरानी दरों की तुलना में कुछ चुनिंदा सालों में इंटरेस्ट रेट बढ़ाया गया है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी का अनुसार नई दरें 2.50% से 5.50 तक होंगी। जबकि सीनियर सिटीजन को 7 दिन से 10 साल तक एफडी पर बैंक 3% से 6.25% तक ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं कि HDFC की तुलना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI बैंक एफडी पर कितना रिटर्न दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: दिसंबर में दो दिन रहेगी बैंक कर्मियों की हड़ताल, जल्दी निपटा लें अपने जरूरी काम

HDFC की नई दरें 

7 दिन से 29 दिन तक – 2.50%
30 दिन से 90 दिन तक -3% 
91 दिन से 6 महीने तक के एफडी पर – 3.5% 
6 महीना एक दिन या उससे अधिक लेकिन एक साल से कम-4.4%
1 साल के एफडी पर – 4.9% 
1 साल एक दिन या उससे अधिक और 2 साल तक के एफडी पर – 5% 
2 साल एक दिन या उससे अधिक और 3 साल के एफडी पर- 5.15%
3 साल एक दिन या उससे अधिक और 5 साल के एफडी पर- 5.35% 
5 साल 1 दिन या उससे अधिक और 10 साल तक के एफडी पर- 5.50%

ICICI बैंक की नई दरें- 

ICICI बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक एक एफडी पर 2.5% से 5.50% तक ब्याज दे रहा है। जबकि सीनियर सिटीजन को 50 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त मिलेगा। बता दें, यह दरें 16 नवंबर 2021 से प्रभावी रहेंगी। 

7 दिन से 29 दिन तक के एफडी पर- 2.5% 

30 दिन से 90 दिन तक के एफडी पर – 3% 

91 दिन से 184 दिन तक के एफडी पर – 3.5% 

185 दिन से 1 साल तक एफडी पर – 4.4% 

1 साल या उससे अधिक लेकिन 18 महीने से कम की एफडी पर – 4.9% 

18 महीने से 2 साल तक एफडी पर – 5% 

2 साल 1 दिन से 3 साल तक एफडी पर – 5.15% 

3 साल 1 दिन से 5 साल तक एफडी पर – 5.35% 

5 साल 1 दिन से 10 साल तक के एफडी पर – 5.50%

यह भी पढ़ें: इस साल सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, सीधे आरबीआई के पोर्टल से खरीदें और अपने बचत खाते से जोड़ लें

SBI की दरें- 

7 दिन से 10 साल तक के एफडी (2 करोड़ रुपये तक) पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 2.9% से 5.4% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 50 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त मिलेगा। 

7 दिन से 45 दिन तक के एफडी पर – 2.9% 

46 दिन से 179 दिन तक के एफडी पर – 3.9% 

180 दिन से 1 साल तक के एफडी पर – 4.4% 

1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम- 5%

2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम- 5.1% 

3 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम- 5.3% 

5 साल या उससे अधिक और 10 साल तक के एफडी पर- 5.4%



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here