आज भी जब सिक्योर रिटर्न की बात होती है तब लोग फिक्सड डिपाॅजिट स्कीम में ही निवेश करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको सबसे पहले अलग-अलग बैंकों द्वारा दी जा रही ब्याज दरों को जरूर चेक कर लेना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में या भूल-वश हम अपना नुकसान कर बैठते हैं। देश के कई बड़े बैंकों में इस समय स्माॅल फाइनेंस बैंकों की तुलना में कम ब्याज मिल रहा है। आइए जानते हैं कि वो कौन से बैंक हैं जो SBI, HDFC जैसे बैंकों से बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। 

कुछ स्माॅल फाइनेंस बैंक 6.75% से 7% के बीच एफडी पर ब्याज दे रहे हैं।

Petrol Price Today: राहत भरा रविवार! पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट, जानें अपने शहर का रेट 

सूर्योदय स्माॅल फाइनेंस बैंक 

सूर्योदय स्माॅल फाइनेंस बैंक की वेबसाइट के अनुसार बैंक 7 दिन से 10 साल तक के फिक्सड डिपाॅजिट पर 3.25% से 6.75% तब ब्याज मिल रहा है। 

नार्थ ईस्ट स्माॅल फाइनेंस बैंक 

नार्थ ईस्ट स्माॅल फाइनेंस बैंक में 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 3% से 7% तक ब्याज मिल रहा है। 

जना स्माॅल फाइनेंस बैंक 

जना स्माॅल फाइनेंस बैंक 2.5% से 6.75% तक ब्याज दे रहा है। उत्कर्षा स्माॅल फाइनेंस बैंक 3% से 6.75% तक ब्याज दे रहा है। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 2.9% से 5.4% तक ब्याज दे रहा है।

HDFC बैंक 

एचडीएफसी बैंक की तरफ से 2.50% से 5.50% तक का रिटर्न 7 दिन से 10 साल के एफडी पर मिल रहा है।

ICICI बैंक 

इतने ही समय के लिए आईसीआईसीआई बैंक 2.5% से 5.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 

Mutual fund Calculator : 40 साल की उम्र में बनना है करोड़पति, जानिए कब, कितना और कहां निवेश करें 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here