First Aid Box: हर घर में लोग आपात स्थिति के लिए फर्स्ट एड बॉक्स (First Aid Box) जरूर रखते हैं. छोटी-छोटी स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी आने पर लोग फर्स्ट एड बॉक्स का सहारा लेते हैं. कोरोना की इस महामारी के दौर में हर कोई अस्पताल जाने से बचना चाहता हैं. इस कारण  फर्स्‍ट एड बॉक्‍स हमेशा रखना चाहिए. इसके साथ ही हर जरूरत की चीज उसमें जरूर होनी चाहिए. कई बार हम फर्स्‍ट एड बॉक्‍स को तो घर में रख लेते हैं लेकिन उसे रेगुलर चेक नहीं करते हैं जिस कारण कई बार ऐसी दवाइयां भी उसमें पड़ी रहती है जो एक्सपायर और हमारे किसी काम की न हो. ऐसे में जरूरत पड़ने पर वह काम नहीं आती हैं. तो चलिए  हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने फर्स्‍ट एड बॉक्स को अपडेट रख सकते हैं जिससे आपात स्थिति में इसे ठीक से यूज किया जा सके.तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

1. घर में काम करते समय कई बार हमें चोट लग जाती है. ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरत वाली चीज है बैंडेज. बैंडेज की मदद से आप इन्फेक्शन्स की संभावना को रोक सकते हैं. इसलिए फर्स्‍ट एड बॉक्‍स में बैंडेज के साथ-साथ कॉटन और पट्टी जरूर रखें.

2. फर्स्ट एड बॉक्स में सबसे जरूरी चीज है एंटीसेप्टिक क्रीम. किसी भी तरह की चोट लगने पर आप इस पर तुरंत डिटॉल के पानी से धोएं और एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं. एंटीसेप्टिक क्रीम से चोट पर किसी तरह का इन्फेक्शन नहीं होता है. इसके लिए आप सोफरामाइसिन या बरनॉल भी रख सकते हैं. बरनॉल जलने पर यूज किया जा सकता है.

3. आपने फर्स्ट एड बॉक्स में पेनकिलर दवाएं जरूर रखें. किसी भी आपात स्थिति में दर्द होने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपको सिर दर्द, पेट दर्द, ज्‍वाइंट पेन आदि से बचाने में मदद करता है. आप सभी चीजों को इमरजेंसी दवाओं के रूप में यूज कर सकते हैं.

4. आपने फर्स्ट एड बॉक्स में गैस और बदहजमी की दवा जरूर रखें. यह आपका पेट खराब होने की स्थिति, पेट दर्द, मरोड़, कब्ज जैसी परेशानियों से दूर रखता है. इसमें एंटासिड, पुदीन हरा, डाइजिन आदि दवाएं शामिल है.

5. गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाना एक आम समस्या है. इस कारण आपको डिहाइड्रेशन भी फील हो सकता है. ऐसे में आप फर्स्‍ट एड बॉक्‍स में इलेक्ट्रॉल और ग्लूकोज जरूर रखें.

6. आप बुखार नापने के लिए फर्स्ट एड बॉक्स में थर्मामीटर जरूर रखें.

ये भी पढ़ें-

Veg Manchurian Recipe: बाहर से लाने के बजाए घर पर ही बनाएं वेज मंचूरियन, जानें इसकी आसान रेसिपी

सूरत में बना पांच किलो का आइस गोला, अंदाजा लगा सकते हैं कितनी कीमत होगी इसकी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here