Forbes India Rich List 2021: फोर्ब्स इंडिया ने साल 2021 के लिए भारत के टॉप 100 रईसों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में लगातार 14वें साल मुकेश अंबानी सबसे ज्यादा दौलतमंद अरबपति बने हुए हैं। वहीं, सूची में 6 नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन लोग हैं।

इंदर जयसिंघानी: सबसे पहला नाम इंदर जयसिंघानी का आता है। 68 साल के जयसिंघानी फोर्ब्स की सूची में 57वें पायदान पर हैं। उनकी नेटवर्थ 3.6 बिलियन डॉलर की है। इंदर पॉलीकैब इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। ये कंपनी केबल्स और वायर के लिए काफी पॉपुलर है।

अरविंद लाल: डॉ लाल पैथलैब्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद लाल की दौलत 2.55 बिलियन डॉलर है और वह फोर्ब्स की सूची में नए हैं। ये ब्लड टेस्ट लेबोरेट्री की अुगवा कंपनी है।

अशोक बूब: केमिकल इंडस्ट्रीज में सक्रिय अशोक बूब फोर्ब्स की सूची में 93वें स्थान पर हैं। अशोक बूब की दौलत 2.3 बिलियन डॉलर हो गई है। उनकी कंपनी Clean Science and Technology है, जिसकी स्थापना साल 2003 में हुई थी।

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021: मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे बड़े अरबपति, गौतम अडानी उनके पीछे

दीपक मेहता: फोर्ब्स की सूची में दीपक मेहता 97वें स्थान पर हैं। दीपक की दौलत 2.05 बिलियन डॉलर है। वह केमिकल कंपनी दीपक नाइट्रेट के चेयरमैन हैं। 

बजरंगलाल टापरिया: फोर्ब्स की सूची में बजरंगलाल टापरिया की रैंकिंग 99वीं है। वहीं, दौलत की बात करें तो 1.95 बिलियन डॉलर है। प्लास्टिक टाइकून बजरंग लाल टापरिया की कंपनी सुप्रीम इंडस्ट्रीज भारत के सबसे बड़े प्लास्टिक प्रोसेसर में से एक है। ये मोल्डेड फर्नीचर से लेकर कंपोजिट गैस सिलेंडर तक बनाती है।

योगेश कोठारी: अल्काइल एमाइन केमिकल्स के एमडी योगेश कोठारी की रैंक 100वीं है और नेटवर्थ 1.94 बिलियन डॉलर है। इनकी कंपनी दवा, कृषि रसायन और रबर रासायनिक उद्योगों को आपूर्ति करती है। योगेश के बड़े भाई हेमेंद्र कोठारी एक अनुभवी निवेश बैंकर और अरबपति भी हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here