French Open: दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने तीसरे दौर में मिली मुश्किल जीत के लगभग 12 घंटे बाद आज फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम से हटने का फैसला किया. टूर्नामेंट ने 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन के हटने की घोषणा की. 

फेडरर ने एक बयान में कहा कि उनके लिये अपने शरीर को देखना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह घुटने की सर्जरी के बाद टेनिस में वापसी कर रहे हैं. इस 39 साल के खिलाड़ी को सोमवार को चौथे दौर के मैच में माटियो बेरेटिनी से भिड़ना था. 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here