नई दिल्ली: देश भर में आज के दिन को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है. आज राष्ट्रपित महात्मा गांधी की 151वीं जयंती है. इस मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया कि, “मैं राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं.”
गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। सत्य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 2, 2020
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गांधी को याद करते हुए कहा उनके जीवन, उनकी सोच और संघर्ष से बहुत कुछ सीखा जा सकता है. उनके विचारों को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर भारत बनाने की कोशिश लगातार जारी है.
We bow to beloved Bapu on Gandhi Jayanti.
There is much to learn from his life and noble thoughts.May Bapu’s ideals keep guiding us in creating a prosperous and compassionate India. pic.twitter.com/wCe4DkU9aI
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2020
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाम्ता गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया और कहा कि गांधी जी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया. अमित शाह ने आगे लिखा कि स्वेदेशी के उपयोग को बढ़ाने के लिए पूरा देश मोदी जी के आत्मनिर्भर के साथ चल रहा है.
गांधी जी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया।
स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए आज पूरा देश मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहा है।गांधी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। pic.twitter.com/C3EkO2PBjr
— Amit Shah (@AmitShah) October 2, 2020
आपको बता दें, महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए निडर होकर लड़े है. जिस तरह उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उनके विचार आज भी लोगों का मार्गदर्शन करते है.
यह भी पढ़ें.







