बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपने फैंस के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं. अब गौहर का एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. हाल ही में गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जैद और गौहर दोनों खूब मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में गौहर और जैद ने फैंस को साल 2020 और साल 2021के लॉकडाउन में अंतर को दिखाया. उन्होंने बताया कि जब पिछले साल यानी 2020 में लॉकडाउन हुआ था, तब वो परेशान थीं और सिंगल थी, लेकिन साल 2021 में अब मेरी शादी हो गई और अब वो अपने पति जैद दरबार के साथ लाइफ और लॉकडाउन एन्जॉय कर रही हैं.  

इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर खान ने कैप्शन में लिखा, ‘दोस्तों ये बात सच है, hahaha. इस ट्रेंड को अपने पागल पति के साथ फॉलो करना था.’ आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर गौहर और जैद के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. गौहर ने पिछले साल मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार के साथ शादी की थी. दोनों की खूबसूरत जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं.  



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here