ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के लोगों का धन्यवाद किया है। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार रात ट्वीट करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी पर विश्वास जताने के लिए तेलंगाना के लोगों का आभार। 

इसके अलावा अमित शाह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को बधाई दी है। अमित शाह ने आगे कहा कि मैं बीजेपी तेलंगाना के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करता हूं।

बता दें कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के परिणाम अब आखिरी दौर में है। अभी तक के आए नतीजों में टीआरएस पहले नंबर पर है। टीआरस ने अभी तक 57 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर आ गई है। बीजेपी 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM तीसरे नंबर पर आ चुकी है। 

बता दें कि हैदराबाद नगर निगम की कुल 150 निकाय सीटों के लिए 1 दिसंबर को मतदान हुए थे, पिछले चुनाव में भाजपा को सिर्फ चार और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 44 सीटें मिलीं थीं लेकिन, इस बार एआईएमआईएम को नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक के आए परिणामों में किसी को भी बहुमत नहीं मिला है।

तेलंगाना में पार्टी के प्रदर्शन पर गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि टीआरएस की हैदराबाद में 99 सीटें थीं, यह घटकर अब 55 हो गई है। हमारे चाल सीटें थीं और हम अब तक 50 जीत चुके हैं। AIMIM की सीटों की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरी है। किशन रेड्डी ने कहा है कि आज के परिणाम यह बताते हैं कि साल 2023 के चुनावों में तेलंगाना में बीजेपी सरकार लाने के लिए हमे लोगों का आशीर्वाद है। टीआरएस विफल हो गया है। लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। लोगों ने आने वाले दिनों में तेलंगाना में बीजेपी सरकार के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here