Sovereign Gold Bond Latest Update: मोदी सरकार इस वित्त वर्ष में तीसरी बार सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। इसके लिए आरबीइाई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 के लिए निर्गम मूल्य 4,889 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। वह भी तब विशेषज्ञों का कहना है कि सोना इस साल के अंत तक एक बार फिर 55 हजार के रुपये के स्तर को छू सकता है। गोल्ड बॉन्ड निर्गम 31 मई से पांच दिन के लिए खुल रहा है।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मिली सूचना के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितम्बर के बीच 6 किस्तों में जारी किए जाएंगे। इसमें से 2 सीरीज जारी हो चुकी है।इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सोना 48,654 रुपए पर पहुंच गया है। यानी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का दाम इस बार सोने की शुक्रवार की कीमत से थोड़ा ज्यादा है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 10 ग्राम सोने की कीमत 48,890 रुपए है।
यह भी पढ़ें: Gold Price: चार बातें तय करेंगी सोने की नई ऊंचाई, ऑल टाइम हाई से 11 हजार रुपये तक आई थी गिरावट
रिजर्व बैंक ने कहा कि सॉवरेज गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 श्रृंखला-तीन या तीसरी किस्त अभिदान के लिए 31 मई को खुलकर चार जून को बंद होगी। इससे पहले सरकार ने मई, 2021 से सितंबर, 2021 तक छह किस्तों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की घोषणा की थी। रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा। बॉन्ड के लिए जो लोग इनके लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल पेमेंट के जरिए भुगतान करेंगे, उन्हें प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी अगर आप इन माध्यमों से गोल्ड बॉन्ड लेते हैं तो आपको प्रति 10 ग्राम 500 रुपए का अतिरिक्त फायदा होगा।
कहां तक जा सकता है सोने का भाव
आईआईएफएल के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि कोरोना संकट के बावजूद भी सोना निवेशकों का पसंदीदा माध्यम बना हुआ है और इसमें लंबी अवधि में तेजी का दौर जारी रहेगा। उनका कहना है कि इस साल दिवाली तक सोना फिर 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है







