Gold Price Today 15th April 2021 : सर्राफा बाजारों 15 अप्रैल को सोने-चांदी के रेट में तेजी देखने को मिली। मंगलवार 13 अप्रैल की तुलना में आज सोना 200 रुपये चढ़ा है। कल बुधवार को भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण देश भर के सर्राफा बाजार बंद रहे। आज 10 ग्राम सोने का भाव 46706 रुपये रहा। कल सोने का रेट 4606 पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी के भाव में 1,050 रुपये प्रति किलो की तेजी आई। चांदी का भाव 67,953 रुपये रहा। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 13 अप्रैल 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

 

धातु 15 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) 13 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 46706 46506 -200
Gold 995 (23 कैरेट) 46519 46320 -199
Gold 916 (22 कैरेट) 42783 42599 -184
Gold 750 (18 कैरेट) 35030 34880 -150
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27323 27206 -117
Silver 999 67953 66903 1,050 Rs/Kg

 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

यह भी पढ़ें: पहली बार 100 अरब डॉलर क्लब में आठ अरबपति, मुकेश अंबानी अभी भी टॉप-10 से बाहर

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here