Gold Price Today 7th October 2020: आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी का भाव 2,000 रुपये कम हुआ। आज 7 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 679 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 2,011 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई और चांदी का हाजिर भाव 59,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 7 अक्टूबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
7 अक्टूबर का रेट
| धातु | 7 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 6 अक्टूबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 50365 | 51044 | -679 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 50163 | 50840 | -677 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 46134 | 46756 | -622 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 37774 | 38283 | -509 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29464 | 29861 | -397 |
| Silver 999 | 59021 Rs/Kg | 61112 Rs/Kg | 2011 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।







