Gold Price Today 18th March 2021 : शादियों के सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इससे पहले ही सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव चढ़ने शुरू हो गए हैं। आज यानी गुरुवार 18 मार्च को 24 कैरेट सोना 462 रुपये महंगा होकर 45253 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी के रेट में 936 रुपये प्रति किलो की उछाल आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 17 मार्च 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 18 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 17 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 45253 44791 462
Gold 995 (23 कैरेट) 45072 44612 460
Gold 916 (22 कैरेट) 41452 41029 423
Gold 750 (18 कैरेट) 33940 33593 347
Gold 585 ( 14 कैरेट) 26473 26203 270
Silver 999 67590 Rs/Kg 66654  Rs/Kg 936  Rs/Kg

22 कैरेट सोना 41455 रुपये पर पहुंचा

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज चांदी  67590 रुपये प्रति किलो की दर से खुली। वहीं 23 कैरेट सोना आज 45072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि 22 कैरेट सोना 41455 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 33940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here