Gold Price Today 31st December 2020: साल 2020 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव एक बार फिर 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। देशभर के सर्राफा बाजारों में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 152 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 50123 रुपये पर खुला। जबकि चांदी 186 रुपये महंगी होकर 67282 रुपये प्रति किलो पर खुली। वहीं 22 कैरेट सोना भी 140 रुपये तेज होकर 45913 रुपये पर पहुंच चुका है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: नए साल 2021 में आपकी जेब पर असर डालेंगे ये 10 बड़े बदलाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 31 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 31 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 30 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 50123 49971 152
Gold 995 (23 कैरेट) 49922 49771 151
Gold 916 (22 कैरेट) 45913 45773 140
Gold 750 (18 कैरेट) 37592 37478 114
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29322 29233 89
Silver 999 67282 Rs/Kg 67096 Rs/Kg 186 Rs/Kg

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here