Gold Price Today 24th December 2020: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में इजाफा हुआ है। सोने का हाजिर भाव एक बार फिर 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। देशभर के सर्राफा बाजारों में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 192 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 50043 रुपये पर खुला, जबकि चांदी 605 रुपये महंगी होकर 66340 रुपये प्रति किलो पर खुली। वहीं 22 कैरेट सोना भी 175 रुपये तेज होकर 45839 रुपये पर पहुंच चुका है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: अगले साल घट जाएगी आपकी सैलरी, मोदी सरकार की कुछ ऐसी है प्लानिंग- लागू होंगे ये नये नियम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 11 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 24 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 23 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 50043 49851 192
Gold 995 (23 कैरेट) 49843 49651 192
Gold 916 (22 कैरेट) 45839 45664 175
Gold 750 (18 कैरेट) 37532 37388 144
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29275 29163 112
Silver 999 66340 Rs/Kg 65735 Rs/Kg 605 Rs/Kg

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here