Gold Price Today 11th May 2021 : सोने-चांदी के भाव में आज बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले साल की तरह सोने-चांदी की रफ्तार तेज होने लगी है। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 47807 रुपये पर खुला, जबकि चांदी का हाजिर भाव 889 रुपये गिरकर 70807 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 11 मई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
| धातु | 11 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 10 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 47807 | 47788 | 19 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 47616 | 47597 | 19 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 43791 | 43774 | 17 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 35855 | 35841 | 14 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27967 | 27956 | 11 |
| Silver 999 | 70807 Rs/Kg | 71696 Rs/Kg | -889 Rs/Kg |
यह भी पढ़ें: Gold Price Review: सोना 2718 रुपये हो चुका है सस्ता, इस साल चांदी 3452 रुपये हुई महंगी, जानें आगे कैसी रहेगी चाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 23 कैरेट सोने का औसत भाव 47616 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, 22 कैरेट का भाव 43791 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 35855 रुपये पर पहुंच गई है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।







