Gold Price Today 23rd April 2021 : शादी-विवाह के इस सीजन में सोने के गहने खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। सर्राफा बाजारों आज  24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 47615 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी भी आज 725 रुपये प्रति किलो टूटी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 23 कैरेट सोना 47424 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला वहीं, 22 कैरेट का भाव 43615 रुपये पर आ गया है। जबकि 18 कैरेट सोने का रेट 35711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।  बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: पीएम किसान की नई लिस्ट में देखें पूरे गांव में किसे मिलेगी 8वीं किस्त

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 23 अप्रैल 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 23 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) 22 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47615 47814 -199
Gold 995 (23 कैरेट) 47424 47623 -199
Gold 916 (22 कैरेट) 43615 43798 -183
Gold 750 (18 कैरेट) 35711 35861 -150
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27855 27971 -116
Silver 999 69075 69800 -725

स्रोत: IBJA

यह भी पढ़ें: सरसों के तेल ने फेल किया किचन का बजट, 5 दिन में 40 रुपये लीटर बढ़ा दाम

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here