Gold Price Today 31th March: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 240 रुपये सस्ता आकर 44268 रुपये हो गया। वहीं चांदी 1957 रुपये गिरकर 62727 रुपये पर आ गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 31 मार्च 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 31 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 30 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 44228 44468 -240
Gold 995 (23 कैरेट) 44051 44290 -239
Gold 916 (22 कैरेट) 40513 40733 -220
Gold 750 (18 कैरेट) 33171 33351 -180
Gold 585 (14 कैरेट) 25873 26014 -141
Silver 999 62727 64683 -1956

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here