Gold Price Today 19th January 2021 : आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजारों में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 38 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 49007 रुपये पर खुला। जबकि चांदी 401 रुपये मंहगी होकर 65296 रुपये प्रति किलो पर खुली। वहीं 22 कैरेट सोना 44890 रुपये, 23 कैरेट गोल्ड 48811 रुपये और 18 कैरेट सोना 36755 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर हो सकता है।
यह भी पढ़ें: पीएम किसान: क्या बजट के बाद सम्मान निधि 9000 रुपये हो जाएगी?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 19 जनवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
| धातु | 19 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 18 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 49007 | 48969 | 38 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 48811 | 48773 | 38 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 44890 | 44856 | 34 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 36755 | 36727 | 28 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28669 | 28647 | 22 |
| Silver 999 | 65296 Rs/Kg | 64895 Rs/Kg | 401 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।







