Gold Price Today 10th September 2020:  सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज बदलाव देखने को मिल रहा है। चांदी के रेट में जहां 1353 रुपये प्रति किलो की उछाल देखी जा रही है तो वहीं 14 से 24 कैरेट तक के सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आज यानि गुरुवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोना बुधवार के बंद भाव 51051 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 280 रुपये चढ़कर 51331 पर खुला। जहां तक चांदी की बात करें तो यह 1553 रुपये प्रति किलो तेजी के साथ 66100 रुपये पर खुली। 

यह भी पढ़ें: EPFO का बड़ा फैसला, PF पर एकसाथ नहीं मिलेगा ब्याज- जानें कैसे मिलेगा पैसा

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 10 सितंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 10 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 9 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 51331 51051 280
Gold 995 (23 कैरेट) 51125 50847 278
Gold 916 (22 कैरेट) 47019 46762 257
Gold 750 (18 कैरेट) 38498 38288 210
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30029 29865 164
Silver 999 66100 Rs/Kg 64547 Rs/Kg 1553 Rs/Kg

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here