नए साल के पहले 8 दिनों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में खूब उतार चढ़ाव देखने को मिला। 31 दिसंबर 2020 के बंद भाव के मुकाबले सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 219 रुपये चढ़ा, हालांकि पिछले दो दिनों में सोने के भाव में 1239 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आ चुकी है। हालांकि अपने सर्वोच्च भाव से गोल्ड अभी भी 5833 रुपये सस्ता है। इसी तरह चांदी पिछले साल के अपने उच्च भाव से 8634 रुपये किलो सस्ती है। हालांकि इस साल अबतक इसके रेट में 9 रुपये की मामूली कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: सस्ता सोना एक फिर बेचेगी मोदी सरकार, क्या आप हैं तैयार

बता दें सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 274 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50775 रुपये पर खुला और 628 रुपये टूटने के बाद 50421 रुपये पर बंद हुआ। जबकि, चांदी 127 रुपये सस्ती होकर 68465 रुपये प्रति किलो पर खुली और 1218 रुपये की भारी गिरावट के साथ 67374 पर बंद हुई। अगर विशेषज्ञों की मानें तो इस साल भी सोने-चांदी में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है। सोना 63000 और चांदी 85000 तक पहुंच सकती है।

पिछले 8 दिनों में ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख और दिन सोने का सुबह का रेट (रुपये/10 ग्राम) सोने का शाम का रेट (रुपये/10 ग्राम) चांदी का सुबह का रेट (रुपये/ किलो ग्राम)

चांदी का शाम का रेट (रुपये/ किलो ग्राम)

08 Jan 2021 (Friday) 50775 50421 68465 67374
07 Jan 2021 (Thursday) 51011 51049 68698 68592
06 Jan 2021 (Wednesday) 51532 51660 69231 70228
05 Jan 2021 (Tuesday) 51367 51652 69012 69506
04 Jan 2021 (Monday) 50925 51192 68400 69002
01 Jan 2021 (Friday) 50245 50298 67000 66963

स्रोत: IBJA

गोल्ड ने 27.7 फीसद रिटर्न दिया

 पिछले 10 वर्षों में इस बार गोल्ड ने 27.7 फीसद रिटर्न दिया। इससे पहले साल 2011 में सोना निवेशकों को मालामाल करते हुए करीब 31 फीसद का रिटर्न दिया था। वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 23 फीसद से ज्यदा उछला। इस दौरान चांदी के निवेशकों ने खूब चांदी काटी। सर्राफा बाजार में चांदी 76000 रुपये प्रति किलो से भी अधिक बिकी।

यह भी पढ़ें: अब 10 लाख से ज्यादा की सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदने पर करनी होगी KYC, जानें क्या है केन्द्र सरकार का नया आदेश

क्यों बढ़ेंगी सोने की कीमतें

  • ताजा प्रोत्साहनों की वजह से डॉलर कमजोर हो सकता है और इससे सोने की कीमतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। 
  • बड़े पैमाने पर प्रोत्साहनों के कारण मुद्रास्फीति के दबावों के चलते निवेशकों के लिए सोना आकर्षक बना रहेगा। 
  • भारत और चीन से सोने की मांग 2021 में महत्वपूर्ण होगी, जो पिछले कुछ वर्षों से कमजोर है और इसमें एक बार फिर तेजी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Income Tax India अलर्ट: लास्ट डेट का न करें इंतजार, अभी फाइल करें ITR

  • सोने की कीमत कॉमैक्स पर 2,150-2,390 डॉलर प्रति औंस के बीच रह सकती है, जबकि एमसीएक्स पर सोना 57,000-63,000 रुपये के बीच रह सकता है।
  • 2021 में कोविड-19 का वैक्सीन , कम ब्याज दर, इक्विटी मार्केट की तेजी और ईटीएफ में खरीदारी सोने-चांदी की चमक बढ़ाएंगे।  
  • इन्वेस्ट के लिहाज से निवेशकों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। इससे सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here