इस साल अब तक 2396 रुपये सस्ता हो चुके सोने की चमक शादी-विवाह के सीजन शुरू होने से पहले ही बढ़ने लगी थी और आज गोल्ड की कीमत कोरोना की रफ्तार की तरह बढ़ रही है। सर्राफा बाजारों में वैसे तो 24 कैरेट सोने का भाव पिछले साल के ऑल टाइम हाई से 8448 रुपये तक गिर चुका है, लेकिन बीते सप्ताह यह 637 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ गया और केवल अप्रैल की बात करें तो बीते 23 दिन में सोना 3616 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं इस दौरान चांदी भी खूब चढ़ी। इसकी कीमतों में इस महीने अब तक 6290 रुपये की उछाल आ चुकी है। वहीं यह अपने उच्च भाव से अभी भी 6856 रुपये सस्ती है।
| तारीख | सोने का सुबह का भाव Rs/10Gm | सोने का शाम का भाव Rs/10Gm | चांदी का सुबह का भाव Rs/Kg | चांदी का शाम का भाव Rs/Kg |
| 23 Apr 2021 (Friday) | 47615 | 47806 | 69075 | 69152 |
| 22 Apr 2021 (Thursday) | 47864 | 47814 | 69966 | 69800 |
| 20 Apr 2021 (Tuesday) | 47174 | 47478 | 68608 | 68743 |
| 19 Apr 2021 (Monday) | 47555 | 47592 | 68482 | 68894 |
| 16 Apr 2021 (Friday) | 46917 | 47169 | 68286 | 68810 |
| 31 मार्च 2021 | 44228 | 44190 | 62727 | 62862 |
| 31 दिसंबर 2020 | 50123 | 50202 | 67282 | 67383 |
| 7 अगस्त 2020 | 56254 | 56126 | 76008 | 75013 |
स्रोत:IBJ
अगर इस साल यानी 2021 की बात करें तो गोल्ड की पिछले 30 साल में सबसे खराब शुरुआत हुई। जनवरी से ही सोने के रेट में गिरावट का दौर शुरू हुआ, लेकिन अप्रैल में सोना-चांदी दोनों अच्छी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने से शादी-विवाह के लिए ज्वैलरी खरीदने वाले थोड़ा निराश होंगे।
आगे इतना हो सकता है भाव
केडिया कमोडिटिज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक कम रेट होने की वजह से लोअर लेबल पर खरीदारी बढ़ रही है। अगर इस वजह से सोने के रेट में उछाल आ रहा है। यह 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। चीन, सिंगापुर, हांगकांग में सोने की मांग बढ़ी है और भाव गिरने से घरेलू मार्केट में खरीदारी बढ़ेगी। वहीं चांदी 63000 से 71000 के बीच रह सकती है। सोने के रेट में फरवरी महीने सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।







