Gold Price Today 18th September 2020:  सोने-चांदी के रेट में गिरावट आज थम गई। आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में मामूली उछाल देखने को मिल रहा है। आज सुबह  24 कैरेट गोल्ड का भाव गुरुवार के मुकाबले 25 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊंचा खुला। सोने का हाजिर भाव अब 51536 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी आज 581 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल के साथ 65799 रुपये पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 18 सितंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 18 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 17 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 51536 51511 25
Gold 995 (23 कैरेट) 51330 51305 25
Gold 916 (22 कैरेट) 47207 47184 23
Gold 750 (18 कैरेट) 38652 38633 19
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30149 30134 15
Silver 999 65799 Rs/Kg 65218 Rs/Kg 581 Rs/Kg

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here