Gold Price Today 23rd November 2020: कोरोना संकट के बीच एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 204 रुपये प्रति दस ग्राम चढ़कर 50611 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का हाजिर भाव 291 रुपये तेज होकर 62318 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 187 रुपये की तेजी दर्ज की जा रही है। आज 22 कैरेट सोना 46360 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: सोना 839 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 2074 रुपये हुई कमजोर

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 23 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 23 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 20नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 50611 50407 204
Gold 995 (23 कैरेट) 50408 50205 203
Gold 916 (22 कैरेट) 46360 46173 187
Gold 750 (18 कैरेट) 37958 37805 153
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29607 29488 119
Silver 999 62318 Rs/Kg 62027 Rs/Kg 291 Rs/Kg

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here