Gold-Silver Price Today 23nd June 2020:  एक दिन पहले इतिहास रचने वाला सोना आज सस्ता हो गया है। सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का हाजिर भाव 48075 रुपये पर आ गया। सोमवार सुबह यह 48300 के स्तर पर था, बाद में 200 रुपये और गिरकर यह 48100 पर आ गया था। वहीं आज चांदी भी 572 रुपये प्रति किलोग्राम नरम हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)  सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है।  ibjarates के मुताबिक 23 जून 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे…

धातु 23 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 22 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 48075 48130 -55
Gold 995 47882 47937 -55
Gold 916 44037 44087 -50
Gold 750 36056 36098 -42
Gold 585 28124 28156 -32
Silver 999 48253 Rs/Kg 48825 Rs/Kg -572 Rs/Kg

यह भी पढ़ें: कोरोना की मिल गई दवाई! बाबा रामदेव का दावा- कोरोनिल से 69 फीसद मरीज केवल 3 दिन में हो गए निगेटिव

वहीं 23 कैरेट सोने का भाव भी 47882 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 44037 और 18 कैरेट का 36056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

 ज्वैलरी ही खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें

ज्वैलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here