Gold-Silver Price Today: त्योहारों की दस्तक के साथ ही आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सर्राफा बाजारों में गुरुवार के मुकाबले आज सोना जहां 438 रुपये सस्ता होकर 46256 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला तो वहीं चांदी 113 रुपये कमजोर होकर 60675 रुपये किलो पर आ गई है।

जेवराती सोना की बात करें तो 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब घटकर 34692 रुपये पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 42370 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि,14 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत अब 27060 रुपये पर आ गई है। बता दें 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 9998 रुपये सस्ता है। वहीं चांदी 15333 रुपये सस्ती हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Bank Holidays October: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

पिछले साल 7 अगस्त को सोना 56126 रुपये और चांदी 76004 रुपये पर पहुंच गई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 सितंबर 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे… 

धातु और उसकी शुद्धता 24 सितंबर का रेट 23 सितंबर का रेट 

रेट में बदलाव 

Gold 999 (24 कैरेट) रुपये/10 ग्राम) 46256 46694 -438
Gold 995 (23 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 46071 46507 -436
Gold 916 (22 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 42370 42772 -402
Gold 750 (18 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 34692 35120 -428
Gold 585 ( 14 कैरेट) (रुपये/10 ग्राम) 27060 27393 -333
Silver 999 रुपये प्रति किलो 60675 60788 -113

यह भी पढ़ें: LPG  सिलेंडर हो सकता है 1000 रुपये के पार, तेल के दाम बढ़े; अब रसोई गैस की बारी

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here