Gold Price Today 24th January: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजारों में सोने की चमक बढ़ती ही जा रही है। आज 24 कैरेट शुद्ध सोना जहां महंगा हुआ है तो चांदी के भाव में नरमी आई है। हालांकि, अभी 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 7556 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 11446 रुपये प्रति किलो सस्ती है।
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव शुक्रवार के बंद रेट के मुकाबले 90 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 48698 रुपये पर खुला। वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव 44607 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36524 रुपये है। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव चढ़कर 28488 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। आज चांदी 379 रुपये सस्ती होकर 64562 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
| धातु और उसकी शुद्धता | 24 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) | 21 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 48698 | 48608 | 90 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 48503 | 48413 | 90 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 44607 | 44525 | 82 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 36524 | 36456 | 68 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28488 | 28436 | 52 |
| Silver 999 | 64562 रुपये प्रति किलो | 64941 रुपये प्रति किलो | -379 रुपये प्रति किलो |
स्रोत: IBJA
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।







