Gold Price Today 15 November 2021: सोने और चांदी की कीमतों आज बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार के मुकाबले आज यानी सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 160 रुपये का उछाल देखने को मिला है। वहीं, चांदी की चमक भी आज बढ़ी है।
बीते सप्ताह सोना 1623 और चांदी 2976 रुपये महंगी
विदेशी बाजारों की तेजी का असर सप्ताहांत पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 1623 रुपये की छलांग लगाकर 49095 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। साथ ही सोना मिनी 2102 रुपये की तेजी लेकर 49063 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी भी 2976 रुपये महंगी होकर 66640 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी मिनी भी 2869 रुपये चढ़कर 66748 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 15 नवंबर 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
| धातु | 15 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | 12 नवंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 49163 | 49003 | 160 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 48966 | 48807 | 159 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 45033 | 44887 | 146 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 36872 | 36572 | 300 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28760 | 28667 | 93 |
| Silver 999 | 66488 | 66285 | 203 |
सोने में निवेश का क्या अभी सही समय है
केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने में तेजी रहेगी, क्योंकि पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में जब तेजी आती है तो दो से 4 साल तक रहती है। चाहे वह साल 2000 से 2004 की तेजी हो या 2008 से 2011 की। इस बार गोल्ड में तेजी 2020 में आई और यह 2022-23 तक रह सकती है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।







