Gold Silver Price Today 3rd September 2021: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। जहां चांदी के दाम में कल के मुकाबले 440 रुपये की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोना भी कल के मुकाबले सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 3 सितंबर 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे… 

धातु 3 सितंबर अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 2 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47208 47274 -66
Gold 995 (23 कैरेट) 47019 47085 -66
Gold 916 (22 कैरेट) 43243 43303 -60
Gold 750 (18 कैरेट) 35406 35456 -50
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27617 27655 -38
Silver 999 63158 रुपये प्रति किलो 63598 रुपये प्रति किलो -440 रुपये प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 9030 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है,  वहीं चांदी पिछले साल के अपने अधिकतम कीमत से 12936 रुपये सस्ती है। पिछले साल 7 अगस्त को सोना 56126 रुपये और चांदी 76004 रुपये पर पहुंच गई थी। बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here